Explore

Search

October 8, 2026 8:08 am

कर्पूरीग्राम में युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली; सदर अस्पताल में भर्ती

कर्पूरीग्राम में युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली; सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान सोनू कुमार, पिता उपेन्द्र सिंह, ग्राम आधारपुर, थाना कर्पूरीग्राम, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। गोली उसके पैर में लगी है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल एवं डीआईयू की पुलिस टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, समस्तीपुर के नेतृत्व में मामले की जांच और आगे की विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!