बंगरा में हथियार के बल पर लूट का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; पिस्टल, कारतूस व लूटी गई बाइक बरामद
बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक अवैध आग्नेयास्त्र, चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:05 बजे बंगरा थाना क्षेत्र के सलमेमपुर ईटवा हाट के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार चितरंजन कुमार राय को हथियार का भय दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और करीब एक हजार रुपये नगद लूट लिए थे। मामले में बंगरा थाना कांड संख्या 114/26 दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहद्दीनपुर रजवा के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार राय साकिन-भागवतपुर, थाना-सरायरंजन, जिला-समस्तीपुर।अविनाश कुमार राय साकिन-बघुआ सिहमा वार्ड नं०-20के राकेश कुमार राय साकिन-बघुआ बुजुर्ग वार्ड नं०-13 ,थाना मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। मामले में अन्य बिंदुओं पर गहन जांच जारी है।विशेष टीम/छापेमारी में शामिल पदाधिकारी/कर्मी:-
पु०नि० संदीप कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, ताजपुर।
पु०अ०नि० पंचम कुमार, थानाध्यक्ष बंगरा थाना।
पु०अ०नि० अमित रंजन, बंगरा थाना।
पुअनि० सुनीता कुमारी, बंगरा थाना।
सशस्त्र बल, बंगरा थाना।शामिल थे

Total Users : 10253883
Views Today : 734