Explore

Search

September 13, 2026 2:41 pm

समस्तीपुर में मंत्री अशोक चौधरी ने समीक्षात्मक बैठक किया

समस्तीपुर में मंत्री अशोक चौधरी ने समीक्षात्मक बैठक किया

मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग के अशोक चौधरी द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी समस्तीपुर के रोशन कुशवाहा द्वारा मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग को पौधा, अंग वस्त्र एवं मिथिला के पॉग को पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। बैठक में समस्तीपुर जिला के ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त दरभंगा प्रमंडल के सभी ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित पदाधिकारी जिसमें अधीक्षण अभियंता कार्यपालक अभियंता एवं सभी सहायक अभियंता शामिल थे की समीक्षा की गई। मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया गया एवं सभी संबंधित अधिकारियों को विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!