Explore

Search

June 21, 2026 1:24 pm

तीसरी सोमवारी पर सर्वेश्वर धाम पटसा में 30,000 श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

तीसरी सोमवारी पर सर्वेश्वर धाम पटसा में 30,000 श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बारिश के सुहावने मौसम में उमड़ी आस्था की भीड़

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के पटसा में  श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को सर्वेश्वर धाम पटसा में लगभग 30,000 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था, जो दिनभर अनवरत जारी रहा।

मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चिन्हित स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती की गई, जिससे जलाभिषेक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।

प्रशासन द्वारा पेयजल, प्राथमिक उपचार और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!