Explore

Search

August 17, 2026 1:44 pm

गंगा में नहाने गईं 7 बच्चियां अचानक डूबने लगीं, 3 बच्चियों को बचाया गया 4 लापता, तलाश में जुटे गोताखोर


बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में लोग रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे। इस दौरान में 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जबकि चार बच्ची अभी भी लापता है।

गंगा में नहाने गईं 7 बच्चियां अचानक डूबने लगीं

ये घटना सुबह करीब 5 बजे की है। जब रानी सराय गांव की 7 बच्चियां एक साथ सावन के सोमवार को लेकर गंगा में स्नान करने गई थीं, स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से बच्चियां डूबने लगी जिनमें से तीन बच्चियों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन चार लड़कियां लापता हैं। लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी कमलेश चंद्रवंशी की बेटी 16 साल की राधिका कुमारी, अवधेश चंद्रवंशी की बेटियां 14 साल की आरती कुमारी और 17 साल की नंदनी कुमारी, मंटू चंद्रवंशी की बेटी बबली कुमारी के तौर पर हुई है।

3 लड़कियों को बचाया गया 4 लापता  

इस घटना की सूचना तुरंत  बख्तियारपुर पुलिस और एसडीआरएफ की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और लापता बच्चियों की तलाश में जुटी गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त एक बच्ची अचानक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए और बच्चियां भी पानी में आगे जाने लगीं और सभी डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता हुए देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

NDRF के गोताखोर तलाशी अभियान में जुटे

फिलहाल गोताखोरों की मदद से नदी में लापता बच्चियों की तलाशी जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी बच्चियों की तलाशी में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी के किनारे पर ही अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे हो चुके हैं और इसी में एक बच्ची डूबने लगी थी। हालांकि अभी इस मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

इनपुट: विकास कुमार (बख्तियारपुर)

 





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!