Explore

Search

June 30, 2026 7:12 am

बिथान मे नामांकन के दौरान अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 35 ने पर्चा भरा

बिथान मे नामांकन के दौरान अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 35 ने पर्चा भरा

 

बिथान। प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में हो रहे पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए महिला समेत 35 एवं प्रबंध समिति के सदस्य पद के लिए कुल 166 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सखबा पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार,कमलाकांत यादव, बेलसंडी पंचायत से ललिता देवी, जीवछ कुमार राय,नरपा से सुमित कुमार यादव,सलहा बुजुर्ग से उरूज अहमद,नाजरा तबस्सुम,इफ्तेखार इमाम,रामू फता परवीन,सलहा चंदन पंचायत से संजय कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद सिंह, जगमोहरा पंचायत से राजेश कुमार,रोशन कुमार,सोहमा से रामचंद्र पोद्दार, कैलाश साह,ललित कुमार,लूसी कुमारी,विक्रम कुमार,बैजनाथ प्रसाद,राधेश्याम साह,पुसहो पंचायत से शत्रुघ्न प्रसाद, दिनेश कुमार,अभय कुमार,कराची से शंभू यादव,निकुंज कुमार,बिथान से हीरा देवी,रोशन कुमार,सिहमा से विनोद कुमार,उजान से नंदकिशोर साहू,रामवृक्ष यादव, द्रोपदी देवी,अविनाश कुमार, मरथुआ पंचायत से रामानंदन यादव,अरुण कुमार यादव कुणाल आनंद ने अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आफताब आलम के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए 166 लोगों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल की । सोमवार की अंतिम दिन नामांकन की प्रक्रिया देर संध्या तक जारी रहा।

(1)_(फोटो;- बिथान के प्रखंड कार्यालय पर अंतिम दिन नामांक की पर्चा दाखिल कर अपने समर्थकों के साथ एक प्रत्याशी)

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!