Explore

Search

June 30, 2026 7:14 am

पी सी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव के अवसर पर छात्रों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पी सी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव के अवसर पर छात्रों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 

हसनपुर पी सी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव के अवसर पर छात्रों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 से 6 तक के छात्र छात्राओं के बीच 100 मीटर दौड़ तथा 7 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पदक तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक राम किशोर राय ने बताया की पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी हमारे जीवन के महत्वपूर्ण भाग हैं। खेल से शरीर में स्फूर्ति आती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इस अवसर पर आदित्य राज, सावन कुमार, रतन कुमार, दिलखुश कुमार, ऋषि राज, अजय कुमार, कन्हैया, सोनम कुमारी, लाली कुमारी, साक्षी कुमारी, रितिक रोशन, बदल कुमारी, नव्या कुमारी, प्रगति कुमारी, साक्षी कुमारी, सनी कुमार, शोभित कुमार, सुमन कुमार, निरंजन कुमार, दुर्गा प्रसाद, रामनारायण कुमार, शांभवी, लवली भारती, जयसी, साक्षी, मनीषा, श्वेता आदि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर निदेशक राम किशोर राय, संजीत कुमार सिंह, उदय चंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर झा, नीरज कुमार, सुमन चौधरी, ललन कुमार झा, रवि शंकर, मृत्युंजय कुमार, शशिकांत प्रसाद, राणा विक्रम सिंह, अमरजीत,चेरील, जुली सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!