रोसड़ा डॉकबंगला परिसर में विधान पार्षद मोo कारी सोहेब द्वारा चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया l इसमें जिले के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न दलों के कार्यकर्ता समेत लगभग चार हजार से अधिक लोग भी शामिल होकर परंपरागत भोजन दही-चूड़ा, तिलकुट तथा आलू दम का स्वाद चखा। इस अवसर पर विधान पार्षद मोo कारी सोहेब ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई व नव वर्ष की शुभ कामनाएं दे रहे थे तथा खुद दही-चूड़ा परोस कर लोगों को दे रहे थे l विधान पार्षद मोo कारी सोहेब ने कहा कि जैसे दूध एक सम्पूर्ण पेय है, दही चूड़ा सम्पूर्ण आहार है l यह बिना पकाए, गर्म किये बनता है, इसलिए इसके प्राकृतिक पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं l उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता व सद्भाव का प्रतीक है। त्योहारों से जीवन की नीरसता समाप्त होती है तथा उसमें एक नवीनता व सरसता का संचार होता है । त्योहारों के आगमन से पूर्व ही मनुष्य की उत्कंठा व उत्साह उसमें एक सकारात्मक व सुखद परिवर्तन लाना प्रारंभ कर देते हैं l मौके पर समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, राजद के प्रदेश महासचिव मोo फैजुर रहमान फैज, जिला राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रांतीय नेता पी.पी.शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, वरीय नेता मदन यादव, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ राय, प्रांतीय सचिव लालबहादुर पंडित, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, जिला पार्षद राजेश यादव, पूर्व मुखिया मोo जाकिर, शिक्षाविद रामाश्रय यादव, प्रखंड अध्यक्ष घूरन यादव, प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव, नगर अध्यक्ष सुमन सौरभ, प्रांतीय नेता राजेंद्र राम, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोo अली इमाम, राजद नेता चंदन सहनी, जितेन्द्र कुमार यादव, अमरजीत कुशवाहा, राहुल मेहता, मोo तौकीर, उत्कर्ष बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रवि आनंद, राजद नेता मोo अमरोज, राजद नेता श्याम सुंदर राय, कन्हैया यादव, करण भास्कर सहित चार हजार से अधिक लोग मौजूद थे l
लेटेस्ट न्यूज़
Patna Crime News: दानापुर में होली विवाद बना जानलेवा, PMCH की हेड नर्स की कथित हत्या, पति हिरासत में
February 28, 2026
10:14 pm
UP STF Action: ₹50,000 Rewarded Criminal Pawan Alias Lallu Dies After Encounter
February 28, 2026
8:42 am
Nalanda Crime News: ₹5,000 के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मानपुर के डम्बर बिगहा में सनसनी”
February 26, 2026
12:17 pm






Total Users : 10068535
Views Today : 1062