Explore

Search

June 19, 2026 8:08 pm

प्रेम प्रसंग करना महंगा पर गया 1बच्ची के मां को ग्रामीणों ने उसी के साथ शादी करवा दिया

प्रेम प्रसंग करना महंगा पर गया 1बच्ची के मां को ग्रामीणों ने उसी के साथ शादी करवा दिया

 

भागलपुर, 14 जुलाई 2025 | कजरैली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला उस समय विवाद का रूप ले लिया जब ग्रामीणों ने एक युवक को शादीशुदा महिला के घर में पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना था कि युवक चुपके से महिला से मिलने आया था, जो पहले से ही एक बच्ची की मां है। मामला तब और गरमाया जब परिजनों ने दोनों की शादी करा दी, लेकिन युवक ने महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई महिला की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बांका जिले में हुई थी। हालांकि विवाह के कुछ ही समय बाद से वह ससुराल में रहने के बजाय अधिकतर समय अपने मायके में ही रहती थी। महिला की मां ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद ने अब बेटी को साथ रखने से साफ मना कर दिया है। इस महिला की एक तीन साल की बेटी भी है।
शनिवार की रात उक्त महिला के घर एक स्थानीय युवक उससे मिलने आया था। दोनों के बीच सात वर्षों से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि युवक से उसे एक और बेटी भी है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है।

परिजनों ने की शादी, युवक ने ठुकराया साथ चलना

युवक के पकड़े जाने के बाद महिला के परिजनों ने गांव में ही दोनों की शादी करा दी, लेकिन युवक ने शादी के बाद महिला को अपनाने से इनकार कर दिया। इस पर महिला पक्ष ने कजरैली थाना को सूचना दी।

पुलिस का क्या कहना है

मामले की गंभीरता को देखते हुए कजरैली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पूछताछ के बाद युवक से बांड भरवाया गया और फिर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला आपसी सहमति और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, इसलिए फिलहाल किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!