Explore

Search

March 4, 2026 8:47 am

युवती के सामने पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें करने वाले युवक को युवती ने बनाया वीडियो

युवती के सामने पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें करने वाले युवक को युवती ने बनाया वीडियो

हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर सिटी के राजीव चौक पर एक मॉडल के साथ दिनदहाड़े अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. जयपुर से आई एक मॉडल जब राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही थी, उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने मॉडल के सामने पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें की. जिसे मॉडल ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया.अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है. यह घटना बीते 2 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
पूरी घटना 2 अगस्त 2025 की सुबह करीब 11 बजे की है. जब जयपुर से गुरुग्राम आई मॉडल राजीव चौक बस स्टॉप पर कैब का इंतजार कर रही थी. तभी एक युवक ने उनके सामने पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत शुरू कर दी. वीडियो में युवक मास्क पहने और बैग लटकाए सड़क पर टहलता दिखाई दे रहा है. मॉडल ने तुरंत इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया.
मॉडल ने बताया कि वह घटना के समय डर और सदमे में थी. उन्होंने कैब ड्राइवर को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. मजबूरी में उन्हें दूसरी कैब बुक करनी पड़ी. मॉडल ने कहा, “कुछ लोगों ने कहा कि मुझे चिल्लाना चाहिए था या युवक को थप्पड़ मारना चाहिए था, लेकिन उस वक्त डर के मारे कुछ समझ नहीं आया. मैं बस सुरक्षित घर पहुंचना चाहती थी.”
मॉडल एक डिजिटल क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. उन्होंने अपनी प्रोफाइल में उसने खुद को ब्यूटी, स्किनकेयर और फैशन से जुड़ा डिजिटल क्रिएटर बताया है. उनके इंस्टाग्राम पर 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं, और वह यूट्यूब पर भी कंटेंट बनाती हैं. वायरल वीडियो को अब तक 72 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!