Explore

Search

June 15, 2026 7:06 pm

भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल की बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल की बैठक सम्पन्न

रोसड़ा, 10 अगस्त (रविवार)। भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल की बैठक आज नगर मंडल अध्यक्ष महेश कुमार मालु की अध्यक्षता में स्थानीय प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने, तिरंगा यात्रा निकालने तथा बूथ सशक्तिकरण सहित अन्य कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नगर मंडल प्रभारी सह जिला प्रवक्ता डॉ. विमलेश चौधरी, जिला प्रवक्ता मोहन पटवा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा मालाकार, सोशल मीडिया सह संयोजक अंकित पटवा, लक्ष्मी महतो, महामंत्री सीताराम सिंह, पंकज मंडल, किरण बेदी झा, जगदीश वर्णवाल, संदीप ठाकुर, बिरजू सहनी, उपेंद्र पोद्दार, भरत पासवान, मृत्युंजय कुमार, उषा देवी, मोहम्मद ताहिर, विशम्भर पुर्वे, विकास प्रियदर्शी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक में तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!