Explore

Search

September 22, 2026 1:19 am

जहांगीरपुर में बाउंड्री को लेकर विवाद, मारपीट में कई लोग घायल

जहांगीरपुर में बाउंड्री को लेकर विवाद, मारपीट में कई लोग घायल

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर गांव में शनिवार को बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में मकुन पंडित, उनकी पत्नी किरण देवी, पुत्री काजल कुमारी और भाई आलोक पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि वे अपने घर के पास बाउंड्री बना रहे थे तभी पड़ोसियों ने आकर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सिंघिया थाना पुलिस को अवगत कराया गया। मामले पर थाना के पदाधिकारी ने बताया कि घायलों का पहले इलाज करवाया जा रहा है, उसके बाद कानूनी कार्रवाई और केस दर्ज किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!