Explore

Search

October 31, 2026 2:23 pm

गुजरात ATS ने 3 आतंकियों को पकड़ा, दो UP और एक हैदराबाद का, इनके पास मिला एक डेंजर लिक्विड

गुजरात ATS ने 3 आतंकियों को पकड़ा, दो UP और एक हैदराबाद का, इनके पास मिला एक डेंजर लिक्विड

 

गुजरात ATS ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ एक बड़े ऑपरेशन में 3 अतांकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 2 वेस्टर्न यूपी और एक हैदराबाद का रहने वाला है. तीनों की उम्र 30-35 साल है. एक आरोपी के पास से सायनाइड से भी खतरनाक लिक्विड मिला है. ये तीनों ट्रेंड आतंकी हैं. बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे.
ये तीनों आतंकी ISIS से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं. ये तीनों 1 साल से ज्यादा समय से गुजरात ATS के रडार पर थे. ये गुजरात में हथियार बदलने आए थे. ऐसे में ATS से तीनों को पकड़ा है. इनमें से दो आतंकी वेस्टर्न यूपी के रहने वाले हैं. इनमें एक मोहम्मद सुहेल और दूसरा आजाद सैफी है.

DIG गुजरात ATS सुनील जोशी ने बताया कि एक आतंकी हैदराबादका अहमद मोहिउद्दीन सैयद है. इसे अड़ालज टोल के पास से एक कार में हथियार और लिक्विड के साथ पकड़ा गया है. इसकी उम्र 35 साल है. इसने चीन से MBBS किया है. पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक यह विदेश में ISKP के एक व्यक्ति के संपर्क में था.
आरोपी दो अन्य लोगों के संपर्क में भी था. ये लोग इन लोगों ने अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली की रेकी की थी. ये रायजिन नाम का जहरीला लिक्विड बनाने का काम कर रहे थे. इन्हें राजस्थान के हनुमानगढ़ से हथियार मिले थे. इनकी डिलीवरी देने गुजरात आया था. डिलीवरी के बाद ये हैदराबाद जाने कीफिराक में था. बताया जा रहा है कि जिस रायजिन नामके जिस जहरीले लिक्विड पर ये काम कर रहा था ये सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!