Explore

Search

June 22, 2026 11:15 pm

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एमएलए आवास का किया निरीक्षण

**मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एमएलए आवास का किया निरीक्षण

जेपी गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश**

पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम०एल०ए० आवास (डुप्लेक्स बंगला) का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नए विधायक आवास अत्यंत सुंदर, आधुनिक और पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से निर्मित हैं। परिसर का सौंदर्यीकरण भी उच्च गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन के साथ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र व निर्वाचन संख्या के अनुरूप नए आवासों का शीघ्र आवंटन कर दिया जाएगा, ताकि वे प्रभावी ढंग से जनसेवा का कार्य कर सकें।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जेपी गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गंगा पथ बनने से राजधानी में आवागमन काफी सुगम हुआ है और लोगों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि—

पथ के सौंदर्यीकरण कार्य को और बेहतर बनाया जाए

प्रस्तावित पार्क के किनारे मजबूत रेलिंग निर्माण सुनिश्चित किया जाए

ताकि नागरिकों को घूमने–फिरने में सुविधा और सुरक्षा दोनों मिल सके

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!