Explore

Search

April 30, 2026 12:32 am

समस्तीपुर DEO ऑफिस में ई- शिक्षा कोष सेल का किया गया गठन

समस्तीपुर DEO ऑफिस में ई- शिक्षा कोष सेल का किया गया गठन

 

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, शिक्षा विभाग के स्तर पर संचालित ई-शिक्षा कोष सेल अब जिलास्तर पर विकेन्द्रीकृत किया गया है। विभाग ने डीईओ कार्यालय में यह सेल बनाया है, जिसकी निगरानी खुद डीईओ करेंगे। साथ ही सेल में विभिन्न जगहों से दर्ज की जानेवाली शिकायतों का त्वरित निदान भी करेंगे। जिला स्तरीय सेल को चलाने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 112 तकनीशियन नियुक्त किए हैं।
दिसम्बर से ई-शिक्षा कोष का यह सेल पूरी तरह काम करने लगेगा। डीईओ ने बताया कि नए सेल के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों पर निगरानी रखी जाएगी। शिक्षक उपस्थिति की मॉनिटरिंग अब जिला स्तर पर सीधे कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी से होगी। पहले शिकायतें राज्य स्तर पर दर्ज होती थीं और जिलों को भेजी जाती थीं, अब सीधे जिला कार्यालय में ही निपटारा होगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभाग ने यह अधिकार दे दिया है कि वे स्वयं शिकायतों को देखेंगे और संबंधित अधिकारी से समाधान करवाएंगे। ई-शिक्षा कोष सेल में शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य शिकायत दर्ज कर सकते हैं। स्कूल से जुड़ी किसी भी समस्या जैसे संसाधन की कमी, वेतन संबंधी शिकायत, एमडीएम, बेंच, पानी आदि की समस्या पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। स्कूल प्रधान भी संसाधन की मांग या अन्य जरूरत इस पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!