Explore

Search

September 13, 2026 2:39 pm

सिंघिया में सीडीपीओ की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया

सिंघिया में सीडीपीओ की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया

बिहार के समस्तीपुर जिले के
सिंघिया प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में आज संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) मधु प्रिय दर्शनी ने की। इस अवसर पर कार्यालय के सभी कर्मियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

सीडीपीओ ने इस मौके पर कहा कि भारत का संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें तथा ग्रामीण स्तर पर भी संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का काम करें।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला पर्यवेक्षकों—सुनीता कुमारी, स्मृति कुमारी, मिथिलेश कुमारी, राधा कुमारी—ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने संविधान के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए इसे समाज में लागू करने और नई पीढ़ी को इसके बारे में शिक्षित करने की बात कही।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!