Explore

Search

March 4, 2026 10:43 am

पटना में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का निरीक्षण, दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का निरीक्षण, दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना। शहर में सुचारू यातायात एवं सार्वजनिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए चल रहे अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का सोमवार को जिलाधिकारी पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक (यातायात), अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर तथा विभिन्न वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को प्रभावी और निर्बाध तरीके से चलाया जाए, तथा अतिक्रमण हटाने के बाद फॉलो-अप टीम को लगातार सक्रिय रखा जाए, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग पुनः अतिक्रमण करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज की जाए।

आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने तथा मुख्य मार्गों पर सुगम यातायात-प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिले में आम जनता के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनहित में नियमित तौर पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है और सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से लागू किया जा रहा है।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!