भोजपुर में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर
जिलाधिकारी भोजपुर के तनय सुल्तानिया के आदेशानुसार आज दिनांक 26-11-2025 को शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई चलाई गई। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया तथा उनके द्वारा रखी गई सामग्री को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने नगर निकाय प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अतिक्रमण-उन्मूलन की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी रहे तथा फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रहे, ताकि हटाया गया अतिक्रमण पुनः न हो सके और आम जनता को खुला एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध हो।
Author: K k sanjay
Post Views: 128

Total Users : 10227951
Views Today : 3597