Explore

Search

March 3, 2026 4:35 pm

भागलपुर जिला एवं शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संपूर्ण भागलपुर जिला एवं शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर, उप विकास आयुक्त भागलपुर, नगर आयुक्त नगर निगम भागलपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी भागलपुर, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ-31 एवं राष्ट्रीय उच्च पथ-80 के कार्यपालक अभियंता तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मुंगेर/भागलपुर प्रमंडल के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे।
बैठक में खगड़िया–कुर्सेला पथ, विक्रमशिला सेतु तथा कहलगांव–भागलपुर पथ पर विगत दो दिनों से लग रहे जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समस्या के स्थायी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विक्रमशिला सेतु से 1 से 2 किलोमीटर पहले ही भारी वाहनों की ओवरलोडिंग जांच सुनिश्चित की जाए।
विक्रमशिला सेतु पर ओवरटेक करने वाले वाहनों पर *भारी जुर्माना लगाने* एवं उनके चालकों के *ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त* करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सेतु पर जगह-जगह निम्नलिखित साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया –
*”आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। ओवरटेकिंग करने पर आप पर जुर्माना लगाया जाएगा तथा आपका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।”*
ओवरलोडिंग करने पर ₹10,000 जुर्माना निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जिला परिवहन पदाधिकारी को बस यूनियन से वार्ता कर एक सहमति पत्र (MoU) तैयार करने का निर्देश दिया गया।
राष्ट्रीय उच्च पथ-80 के कार्यपालक अभियंता को विक्रमशिला पुल के दोनों छोर पर क्रेन की स्थायी व्यवस्था करने, ब्रेकडाउन वाहनों को शीघ्र हटाने तथा क्रेन के लिए तीन शिफ्टों में ड्राइवर की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ड्राइवरों के संपर्क नंबर संबंधित पदाधिकारियों के साथ साझा किए जाएंगे।
जिला खनिज पदाधिकारी को खनिज विभाग द्वारा जप्त किए गए तथा नवगछिया की ओर सड़क पर खड़े लगभग 50–52 भारी वाहनों को आज ही रात तक अन्यत्र स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय उच्च पथ-31 के कार्यपालक अभियंता को सुलतानगंज–मुंगेर पथ को भारी वाहनों के लिए शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया, ताकि विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का भार कम हो सके।
साथ ही, घोगा–मिर्जा चौकी एवं घोगा–भागलपुर पथ को शीघ्र तैयार करवाने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने एनटीपीसी, कहलगांव को सीएसआर मद से विक्रमशिला पुल पर सीसीटीवी कैमरे का संस्थापन एवं एक क्रेन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एनटीपीसी द्वारा बताया गया कि 15 दिसंबर तक सीसीटीवी स्थापना हेतु राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
बैठक में एसी–डीसी बिल एवं निर्वाचन के लंबित विपत्रों को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!