सिंघिया में संविधान दिवस पर बाल विवाह मुक्ति का संकल्प
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षिका एवं उपस्थित सेविकाओं ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का शपथ लिया।
महिला पर्यवेक्षिका ने कहा कि वे बाल विवाह रोकथाम में सरकार को हर संभव सहयोग देंगी और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने में विशेष प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम में मिथिलेश कुमारी, राधा कुमारी, स्मृति कुमारी, सुनीता कुमारी सहित कई सेविकाएँ भी मौजूद थी
संविधान दिवस पर लिया गया यह संकल्प समाज में जागरूकता फैलाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: K k sanjay
Post Views: 198

Total Users : 10227928
Views Today : 3549