Explore

Search

September 13, 2026 1:38 pm

हरदिया में जीविका सीएम पर अवैध वसूली का आरोप, बीपीएम से की गई शिकायत

हरदिया में जीविका सीएम पर अवैध वसूली का आरोप, बीपीएम से की गई शिकायत

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत के बस्तीपट्टी ग्राम निवासी मिथिलेश राय ने जीविका से जुड़ी एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जीविका के बीपीएम को दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि जीविका की सीएम बिना देवी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक हजार रुपये की अवैध वसूली की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि यह वसूली नियमों के विरुद्ध की गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर जब जीविका के बीपीएम पुष्यंत पुष्कर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!