Explore

Search

March 7, 2026 12:48 pm

अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों हेतु जिलाधिकारी ने किए भौतिक निरीक्षण*

*अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों हेतु जिलाधिकारी ने किए भौतिक निरीक्षण*

दरभंगा, 24 दिसम्बर, 2025 :-जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अहिल्या स्थान पर चल रहे विकासात्मक कार्यों का गहन अवलोकन किया।
जिलाधिकारी द्वारा अहिल्या स्थान के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण,आधारभूत संरचना के विकास,साफ-सफाई, पथ प्रकाश, जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाई जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन दिनांक 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ को ससमय पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने,नियमित अनुश्रवण करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अंचलाधिकारी जाले सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!