Explore

Search

June 24, 2026 12:48 am

जूता मारो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंघिया अंचल पहुंचकर हुए क्रोधित

जूता मारो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंघिया अंचल पहुंचकर हुए क्रोधित

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया अंचल कार्यालय में आज 27 दिसंबर को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब सरकारी अवकाश के बावजूद जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस प्राप्त लगभग एक दर्जन से अधिक फरियादी कार्यालय पहुंच गए।
फरियादियों का कहना है कि उन्हें जमीन संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार में उपस्थित होने का पूर्व नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके अंचल कार्यालय में ताला लटका मिला। लोगों का आरोप है कि अंचलाधिकारी द्वारा यह सूचना पहले से नहीं दी गई कि आज सरकारी अवकाश के कारण कार्यालय बंद रहेगा।
कड़ाके की ठंड में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि इस मौसम में अनावश्यक रूप से बुलाया जाना उनकी सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है। कई लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया।
इसी दौरान लिलहौल निवासी एवं दिल्ली के जंतर-मंतर पर सक्रिय अखिल भारतीय जूता मारो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. मोतिरूल रहमान भी अंचल कार्यालय पहुंचे। कार्यालय बंद देख वे काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता का काम करता है, उसे सलाम किया जाएगा और जो अधिकारी जनता को परेशान करता है, उसे जूता मारने का काम किया जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम से अंचल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
तो आइए, पूरी रिपोर्ट देखते हैं पी न्यूज पर।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!