Explore

Search

May 9, 2026 5:13 pm

हल्द्वानी शहर में वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दृष्टिगत एस0पी0 क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ*

*हल्द्वानी शहर में वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दृष्टिगत एस0पी0 क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ*

*प्रभावी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था स्थापित करने के दिए निर्देश*

*एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों, यातायात प्रभारियों को आज *दिनांक 12.01.2026* को *हल्द्वानी शहर में माननीय राज्यपाल उत्तराखंड के भ्रमण कार्यक्रम* के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज *डॉ जगदीश चंद्र, एस0पी0 क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* द्वारा वी0आई0पी0 ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों की *कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल* में ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को वीआईपी प्रोग्राम मानकों के अनुसार व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने, जनता की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा प्रभावी चेकिंग, फ्रिस्किंग, एक्सेस कंट्रोल के साथ शतर्क रहते हुए शालीनता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!