Explore

Search

July 29, 2026 2:13 am

जहांगीरपुर पंचायत के पूर्व सरपंच लालन प्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जहांगीरपुर पंचायत के पूर्व सरपंच लालन प्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिहार के समस्तीपुर जिले के जहांगीरपुर पंचायत के पूर्व सरपंच लालन प्रसाद यादव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे कई वर्षों तक सरपंच पद पर रहकर पंचायत के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे।
लालन यादव अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे ग्रामीणों के अनुसार वे हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे, जिस कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।
उनके निधन से पंचायत ने एक अनुभवी और जनप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
शोक व्यक्त करने वालों में सरपंच पति शंकर पासवान, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने कहा कि लालन प्रसाद यादव का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा और पंचायत के विकास में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!