Explore

Search

September 13, 2026 2:34 pm

चकमेहसी थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिले 43.94 लाख रुपये, आयकर विभाग को दी गई सूचना

चकमेहसी थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिले 43.94 लाख रुपये, आयकर विभाग को दी गई सूचना

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में भारी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया था
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को करीब 1:30 बजे चकमेहसी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम सैदपुर सहूरी निवासी कृष्ण कुमार (पिता—रामजी राय) के घर में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध के झोपड़ीनुमा घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से अवैध शराब तो बरामद नहीं हुई, लेकिन कार्टून और झोले में रखा हुआ भारी मात्रा में नकद रुपया मिला, जो संदिग्ध प्रतीत हुआ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा वरीय पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, कल्याणपुर को सूचित किया गया। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में बरामद राशि की गिनती कराई गई, जिसमें कुल 43,94,500 रुपये पाए गए। बरामद नकदी के संबंध में कृष्ण कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इसके बाद पूरी राशि को विधिवत जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। अब आयकर विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!