Explore

Search

September 16, 2026 2:22 am

भोजपुर में “ईज ऑफ लिविंग जन संवाद” के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में हुई जन सुनवाई

भोजपुर में “ईज ऑफ लिविंग जन संवाद” के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में हुई जन सुनवाई तनय सुल्तानिया, जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार  “ईज ऑफ लिविंग जन संवाद” कार्यक्रम के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जन सुनवाई के दौरान नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों को धैर्यपूर्वक दर्ज किया गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग और समयबद्ध निष्पादन किया जा सके।
इस पहल के माध्यम से प्रशासन ने आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है, ताकि सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार किया जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!