Explore

Search

April 15, 2026 12:42 am

पुलिस की ताबड़ तोर कार्रवाई 

 

पुलिस की ताबड़ तोर कार्रवाई

गोविंदपुर चेक पोस्ट पर 6.750 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
गोविंदपुर चेक पोस्ट पर शुक्रवार देर शाम वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR 21AL 1509) की तलाशी लेने पर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बाइक पर सवार दो व्यक्तियों के बीच सीट पर रखे बैग की जांच में ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की 750 एमएल की कुल 9 बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलों पर बैच संख्या 0061, तिथि 12.01.2026 अंकित थी तथा ‘फॉर सेल इन झारखंड ओन्ली’ लिखा पाया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 6.750 लीटर आंकी गई।
मौके पर बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पवन कुमार (उम्र करीब 29 वर्ष), पिता स्वर्गीय सरोज पंडित, ग्राम छकौड़ी बीघा, थाना बेन, जिला नालंदा तथा शिशुपाल कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता परमहंस प्रसाद, ग्राम गंगटी, थाना बेन, जिला नालंदा बताया। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे झारखंड से शराब खरीदकर अपने घर ले जा रहे थे।
इस संबंध में उत्पाद थाना नवादा कांड संख्या 171/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जांच अभियान का नेतृत्व श्री दिलीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्य निषेध विभाग द्वारा किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!