एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस अलर्ट
जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में BDS/डॉग स्क्वाड समेत पुलिस टीमों ने चलाया सघन चैकिंग अभियान
नैनीताल/ हल्द्वानी|16, फरबरी 2026
नैनीताल पुलिस को आज माननीय जिला न्यायाधीश नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात द्वारा जिला जज नैनीताल के ऑफिशियल मेल ID पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल समेत अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहकर अपने निकट पर्यवेक्षण में न्यायालय परिसरों में बीडीएस टीमों के माध्यम से लगातार प्रभावी चेकिंग फ्रिस्किंग कार्यवाही की जा रही है।
एसएसपी नैनीताल द्वारा सम्मानित जनता से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया है। सभी पुलिस टीमों द्वारा SOP के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Total Users : 10218527
Views Today : 453