Explore

Search

February 19, 2026 10:15 am

नालंदा में दाखिल-खारिज में बड़ी गड़बड़ी

नालंदा में दाखिल-खारिज में बड़ी गड़बड़ी: एक ही दस्तावेज पर अस्वीकृति और स्वीकृति की सिफारिश, पांच राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई

नालंदा (बिहार): राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। अस्थावां अंचल में दाखिल-खारिज के एक ही दस्तावेज पर पहले वाद खारिज करने और फिर बिना सक्षम पदाधिकारी के आदेश के उसी कागज पर स्वीकृति की अनुशंसा किए जाने का मामला पकड़ा गया है।
पांच कर्मियों पर गिरी गाज
जांच में सामने आया कि अस्थावां अंचल के पांच राजस्व कर्मियों ने पहले दाखिल-खारिज वाद की अस्वीकृति की अनुशंसा की, लेकिन बाद में उसी दस्तावेज पर बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के स्वीकृति की सिफारिश कर दी। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और नियमों का उल्लंघन माना गया है।
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित पांचों कर्मियों के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ का गठन कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।
विभाग में हड़कंप
डीएम के आदेश के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अन्य मामलों की भी होगी जांच
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि ऐसे सभी मामलों को चिह्नित किया जाए, जहां जानबूझकर विलंब या टालमटोल की गई हो। परिमार्जन और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों में यदि आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया है, तो उनकी भी जांच कर त्वरित कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
डीएम ने साफ कहा है कि सरकार की ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ नीति को जमीन पर लागू करना प्राथमिकता है। यदि कोई कर्मी सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करता है या जनता को परेशान करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!