Explore

Search

April 15, 2026 12:29 am

दरभंगा–समस्तीपुर के बीच फर्जी टीटीई गिरफ्तार, GRP के हवाले

दरभंगा–समस्तीपुर के बीच फर्जी टीटीई गिरफ्तार, GRP के हवाले

समस्तीपुर (बिहार): ट्रेन संख्या 19166 (DBG–ADI) में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट जांच के दौरान एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया। रेल प्रशासन की सतर्कता से आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
टिकट जांच के दौरान खुली पोल
जानकारी के अनुसार, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में टिकट जांच के दौरान एक व्यक्ति खुद को टीटीई बताकर यात्रियों से टिकट चेक कर रहा था। संदेह होने पर उसकी पहचान की जांच की गई, जिसमें वह फर्जी निकला।
GRP को सौंपा गया आरोपी
मामले की पुष्टि होते ही रेल अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे आगे की विधिक कार्रवाई के लिए GRP समस्तीपुर के सुपुर्द कर दिया गया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर जांच करता है, तो उसकी पहचान जरूर सुनिश्चित करें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!