“Bihar Road Construction Delay: Incomplete Highway Project Causes Massive Traffic Jam in Shivajinagar”
शिवाजीनगर हाईवे पर रोज लग रहा जाम, अधूरा सड़क निर्माण बना बड़ी वजह
समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र में डुमरामोहन से बहेड़ी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रोजाना लगने वाले जाम के कारण आम लोगों से लेकर छोटी-बड़ी गाड़ियों के चालकों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण विभाग द्वारा सड़क का आधा हिस्सा पीसीसी कर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जबकि दूसरे हिस्से पर अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है। इसी वजह से सड़क संकरी हो गई है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
पुलिस की गाड़ी भी फंसी जाम में
रविवार को स्थिति तब और स्पष्ट हो गई जब इसी जाम में एक पुलिस पदाधिकारी की गाड़ी भी फंस गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समस्या कितनी गंभीर हो चुकी है।
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकराल हो सकती है।






Total Users : 10087355
Views Today : 1013