Explore

Search

March 2, 2026 5:01 am

सिंघिया बाजार में रोज लग रहा जाम, राहगीर और दुकानदार परेशान

सिंघिया बाजार में रोज लग रहा जाम, राहगीर और दुकानदार परेशान

समस्तीपुर (बिहार): समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड सह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। आज रविवार को भी बाजार क्षेत्र में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार की संकरी सड़क, बढ़ती वाहनों की संख्या और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले परिजनों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को खास तौर पर दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
बाईपास सड़क निर्माण की उठी मांग
ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि यदि सालेपुर–सिंघिया कलाली चौक बाईपास सड़क का निर्माण जल्द पूरा कर दिया जाए तो बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। बाईपास बनने से भारी वाहनों का दबाव मुख्य बाजार से हट जाएगा और आवागमन सुगम हो सकेगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और लंबित सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक सिंघिया बाजार के लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!