Explore

Search

March 3, 2026 11:22 am

Sheohar Holi Alert: होली से पहले शिवहर में सघन वाहन जांच, दर्जनों वाहनों पर ऑनलाइन जुर्माना

Sheohar Holi Alert: होली से पहले शिवहर में सघन वाहन जांच, दर्जनों वाहनों पर ऑनलाइन जुर्माना

 

होली पर्व को लेकर शिवहर प्रशासन अलर्ट, सघन वाहन जांच अभियान तेज

आगामी होली पर्व को देखते हुए शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट मोड में है। उत्पाद विभाग सहित पुलिस प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।
परिवहन विभाग एवं पुलिस बल द्वारा जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 02 मार्च 2026 को शिवहर जिले के विभिन्न स्थानों पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार रवि के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर ऑनलाइन जुर्माना किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार रवि ने बताया कि आगामी होली पर्व के दौरान संभावित हुड़दंग को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से यह अभियान चला रहे हैं। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं बिना आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों से ऑनलाइन जुर्माना वसूला जा रहा है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लहरिया कट चलाने वाले वाहन चालक एवं हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी तथा प्रत्येक चौक-चौराहे पर सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!