Explore

Search

March 3, 2026 11:30 pm

BiharPolice Action: Madhepura में 9.39 लाख कैश, 3.5 Kg गांजा और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

#BiharPolice Action: Madhepura में 9.39 लाख कैश, 3.5 Kg गांजा और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Madhepura Police Action 2026 | Bihar Drug Free Campaign | Holi Special Drive | Breaking News

होली पर्व 2026 को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत Bihar Police को बड़ी सफलता मिली है। मधेपुरा जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Madhepura में छापेमारी, भारी बरामदगी
मधेपुरा जिला अंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने और चोरी-लूट के सामान की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने फुलचंद मंडल को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया:

₹9,39,250 नगद

03 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा

एक मोटरसाइकिल

एक मोबाइल फोन

एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू

होली-2026 के मद्देनजर विशेष अभियान
होली पर्व को देखते हुए पूरे बिहार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में Madhepura Police ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी और मादक पदार्थ की जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

आगे की कार्रवाई जारी
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी का स्रोत क्या है और तस्करी का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!