Samastipur Breaking: Rosera में बाइक टक्कर के बाद युवक की मौत, SH-88 पर लगा जाम
Rosera Road Accident:
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहा स्कूल के पास युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने SH-88 किया जाम
समस्तीपुर। जिले के Rosera थाना क्षेत्र अंतर्गत ढरहा स्कूल के समीप मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच-88 मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान ढरहा ग्राम निवासी स्वर्गीय इंद्र भूषण राय के पुत्र हरिओम राय के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, हरिओम राय पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक उछलकर हरिओम पर जा गिरी।
इससे उनका सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
आक्रोश में सड़क जाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एसएच-88 मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही Rosera Police Station की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






Total Users : 10068788
Views Today : 1857