Explore

Search

September 20, 2026 11:58 am

Bihar Police की बड़ी कामयाबी: Munger में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कारीगर गिरफ्तार

Bihar Police की बड़ी कामयाबी: Munger में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कारीगर गिरफ्तार

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिहार STF और मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तारापुर झौआ बहियार इलाके से अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया गया।
कार्रवाई के दौरान हथियार निर्माण में संलिप्त कारीगर मो० कैफी आलम उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 2 निर्मित देशी पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन, 3 कटिंग मशीन, 1 ड्रिल मशीन तथा भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ अन्य जिलों में भी आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!