Explore

Search

May 16, 2026 12:06 pm

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिवान में नारी शक्ति का सम्मान, समाज निर्माण में योगदान को सराहा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिवान में नारी शक्ति का सम्मान, समाज निर्माण में योगदान को सराहा

International Women’s Day के अवसर पर Siwan में कला, संस्कृति विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आंबेडकर संवाद कक्ष में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति के योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Medha Yadav (वन प्रमंडल अधिकारी, गोपालगंज) ने कहा कि प्रकृति और नारी दोनों ही सृजन का आधार हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए Vivek Ranjan Maitreya (जिलाधिकारी, सिवान) ने कहा कि जिला प्रशासन नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
इस मौके पर Puran Kumar Jha (पुलिस अधीक्षक, सिवान), Mukesh Kumar (डीडीसी), Srinivas Kumar (सिविल सर्जन) समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई तथा छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और लोकगीत की प्रस्तुति दी गई।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!