Explore

Search

September 22, 2026 4:43 am

प्रो. जवाहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया न्यू गुरुद्वार पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

प्रो. जवाहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया न्यू गुरुद्वार पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में स्थित New Gurudwar Public School का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर जवाहर प्रसाद सिंह ने लाल फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. जवाहर प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहद जरूरी है और ऐसे शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के डायरेक्टर राजाराम ने बताया कि यह एक पूर्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जहां नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। साथ ही स्मार्ट क्लास, अनुशासित वातावरण, खेल-कूद और सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन गणेश झा सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर  शिक्षक प्रफुल कुमार, मोनू कुमार, कृष्णा कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, मोहन कुमार, अभिषेक कुमार, संजीत कुमार, रामबाबू कुमार और प्रत्युष कुमार सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी तथा प्रारंभिक नामांकन पर विशेष छूट भी दी जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समय पर नामांकन कराने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!