Explore

Search

March 10, 2026 10:33 pm

समस्तीपुर में कैफे की बड़ी लापरवाही: दर्जनों बच्चे NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा से वंचित

समस्तीपुर में कैफे की बड़ी लापरवाही: दर्जनों बच्चे NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा से वंचित

 

कैफे की लापरवाही से दर्जनों छात्र NMMS परीक्षा से वंचित, शिवाजीनगर में छात्रों का हंगामा

समस्तीपुर: जिले के शिवाजीनगर प्रखंड में साइबर कैफे की कथित लापरवाही के कारण दर्जनों छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा से वंचित हो गए। इसको लेकर मंगलवार को छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित समय पर आवेदन किया था। लेकिन मंगलवार को जब छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हुआ तो दर्जनों छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगीं।
इस दौरान कई अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और विद्यालय के प्रधानाध्यापक से समस्या का समाधान करने की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र शिवाजीनगर पहुंचकर रामजनम सिंह को लिखित आवेदन दिया।
आवेदन में प्रीति भारती, उजाला कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी, अंकिता कुमारी, कल्याणी कुमारी, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी समेत दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनके विद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन को बिना कारण बताए निरस्त कर दिया गया।
छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने फार्म निरस्त होने का कारण पूछा तो विद्यालय के एचएम ने कहा कि टीसी देने के समय बताया जाएगा। इस कारण छात्राओं और उनके अभिभावकों में काफी नाराजगी है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर कैफे की गलती के कारण कुछ बच्चों का ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं हो पाया, जबकि अन्य छात्रों का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
इस मामले में बीईओ रामजनम सिंह ने कहा कि साइबर कैफे द्वारा ऑनलाइन आवेदन में हुई गलती के कारण आवेदन रिजेक्ट हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!