Explore

Search

September 19, 2026 7:31 pm

सिंघिया के महरा पंचायत में सर्पदंश से महिला की मौत, डॉक्टर ने झाड़-फूंक से बचने की दी सलाह

सिंघिया के महरा पंचायत में सर्पदंश से महिला की मौत, डॉक्टर ने झाड़-फूंक से बचने की दी सलाह

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के कंजारा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कंजारा निवासी पृथ्वीचंद्र सदा की 55 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात शोभा देवी को विषैले सर्प ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में भर्ती कराया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को डीएमसीएच में उनकी मौत हो गई।

 

डॉ. अविनाश तिवारी ने बताया कि महिला को सर्पदंश के काफी देर बाद अस्पताल लाया गया था। इस कारण विष पूरे शरीर में फैल चुका था और उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्प काटने की स्थिति में किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक, अंधविश्वास या नीम-हकीम के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सर्पदंश की घटनाओं में सतर्कता बरतने और तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!