Explore

Search

May 1, 2026 1:45 pm

Bihar News: समस्तीपुर में भीषण बाइक एक्सीडेंट, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल

Bihar News: समस्तीपुर में भीषण बाइक एक्सीडेंट, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल

 

समस्तीपुर जिले के Hasanpur थाना क्षेत्र के हसनपुर–बिथान मुख्य मार्ग पर स्थित शंकरपुर गांव के पास भीषण बाइक दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान सुजानपुर-बहा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र राजकुमार यादव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में घायल युवक की पहचान स्वर्गीय रामु यादव के पुत्र पंकज कुमार (26 वर्ष) के रूप में की गई है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
परिजनों के अनुसार दोनों युवक बैरेपुरा में चल रहे यज्ञ देखने जाने के नाम पर घर से निकले थे, लेकिन वे अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। लौटने के दौरान शंकरपुर गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही Bihar Police की हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे दोनों युवकों को इलाज के लिए हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Samastipur भेज दिया है।
हसनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!