Explore

Search

March 14, 2026 12:53 am

समस्तीपुर में खौफनाक मर्डर! खेत से मिला युवक का शव, गला काटकर हत्या | Samastipur Breaking

 

समस्तीपुर में खौफनाक मर्डर! खेत से मिला युवक का शव, गला काटकर हत्या | Samastipur Breaking

Samastipur जिले के Muffasil Police Station Samastipur क्षेत्र अंतर्गत भुसारी वार्ड-17 में शुक्रवार सुबह खेत से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि उदय पासवान के खेत में एक शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। दंडाधिकारी की मौजूदगी में जमीन में गड़ा हुआ शव बाहर निकाला गया और जांच शुरू की गई।
मृतक की पहचान सुधांशु कुमार (32 वर्ष), पिता सच्चिदानंद सिंह, निवासी वार्ड-18, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र, के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सुधांशु 10 मार्च की शाम से घर से लापता थे।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या की गई है और शव को छिपाने की कोशिश की गई। शरीर पर अन्य जगहों पर भी जख्म के निशान पाए गए हैं।
घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक पहले से एक हत्या मामले में वांछित बताया जा रहा है। इस घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!