“शिवाजीनगर में UPSC टॉपर्स का सम्मान, AIR 255 और 308 लाने वाले अभ्यर्थियों ने छात्रों को दी सफलता की टिप्स”

शिवाजीनगर में यूपीएससी सफल अभ्यर्थियों का सम्मान, छात्रों को दी तैयारी की तकनीकी जानकारी
समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में Dr. Kalam Foundation for Rural Development के तत्वावधान में रविवार को UPSC Civil Services Examination 2025 में सफल अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह सह परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने की, जबकि संचालन ललित कुमार सिंह एवं राज नारायण ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में दरभंगा जिले के बहेरी प्रखंड के कोठरा गांव निवासी अंकित रोशन (ऑल इंडिया रैंक 255) तथा खगड़िया जिले के अम्बा गांव निवासी अभिषेक सिंह (रैंक 308) को पाग, चादर, माला, मोमेंटो, बुके और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंकित रोशन के माता-पिता को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान सफल अभ्यर्थियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, सही रणनीति और लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर उपस्थित छात्रों से बातचीत करते हुए दोनों अभ्यर्थियों ने समय प्रबंधन, अध्ययन सामग्री के चयन और तैयारी की रणनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में शिक्षक, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही।






Total Users : 10074247
Views Today : 1770