Explore

Search

May 10, 2026 11:21 am

कोलंबियाई एयरफोर्स का प्लेन हुआ क्रैश, बना आग का गोला कई सैनिकों की हुई मौत

प्लेन क्रैश (Plane Crash) के मामलों में दुनियाभर में इजाफा हो रहा है। पिछले क़रीब दो सालों में दुनियाभर में इस तरह के कई हादसे देखने को मिले हैं। यात्री विमान ही नहीं, सेना के विमान भी इस तरह के हादसों से सुरक्षित नहीं हैं। इसी तरह का एक हादसा सोमवार को कोलंबिया (Colombia) में हुआ, जब एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा दक्षिणी एमेज़ॉन (South Amazon) क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो (Puerto Leguízamo) शहर के पास हुआ, जो पुतुमायो (Putumayo) प्रांत में स्थित है और पेरू (Peru) की बॉर्डर से लगा हुआ है।

क्रैश होते ही आग का गोला बना प्लेन
कोलंबियाई एयरफोर्स का C-130 प्लेन टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया। हादसे के समय प्लेन में 110 सैनिक सवार थे। प्लेन एयरपोर्ट से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में क्रैश हुआ। क्रैश होते ही प्लेन आग का गोला बन गया। कुछ ही देर में आसमान में धुएं का गुबार छा गया।
कई सैनिकों की मौत की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस प्लेन क्रैश में 90 सैनिकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस प्लेन क्रैश में 20 सैनिक घायल हो गए। घायल सैनिकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

किस वजह से हुआ प्लेन क्रैश?
कोलंबियाई एयरफोर्स का प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घने जंगल में प्लेन क्रैश होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किल आई। मामले की जांच शुरू हो गई है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या तकनीकी खराबी, खराब मौसम या पायलट की गलती की वजह से प्लेन क्रैश हुआ? प्लेन क्रैश होने और पूरी तरह से जलने की वजह से काफी नुकसान हुआ है और इसका मलबा जंगल में फैल गया है। ऐसे में जांचकर्ता मलबे को हटाकर ब्लैक बॉक्स की भी तलाश कर रहे हैं। ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद जांच में आसानी हो सकती है और यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!