डोरीगंज थाना के SI मोहित मोहन 9 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई
सारण (छपरा) में भ्रष्टाचार पर सख्ती, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (SI) मोहित मोहन को 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 08 अप्रैल 2026 को की गई। मामले में पहले 07 अप्रैल 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या-41/26 दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता मनु कुमार साह ने आरोप लगाया था कि डोरीगंज थाना कांड संख्या-123/26 में मदद करने के एवज में आरोपी SI द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ 9,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी डोरीगंज बाजार स्थित उनके निजी आवास से की गई।
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के निर्देशन में किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे निगरानी के विशेष न्यायालय, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बिहार सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी






Total Users : 10083984
Views Today : 952