Explore

Search

June 15, 2026 10:21 pm

सिंघिया में महादलित परिवारों के घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

सिंघिया में महादलित परिवारों के घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

राजघाट गांव में देर रात लगी आग, 4 परिवार प्रभावित; असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के राजघाट गांव में मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से महादलित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में चार परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले महिंदर सदा के घर में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आगलगी में ललिता देवी, राम जतन सदा और बौअन सदा के घर भी जल गए।
आग की चपेट में आने से घर में रखे अनाज, खाने-पीने का सामान, कपड़े, जलावन और बेड समेत सभी जरूरी सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों के सामने अब रोजमर्रा के जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।
घटना के संबंध में अग्नि पीड़ित राम जतन सदा ने बुधवार को सिंघिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा उनके घर में आग लगाई गई, जिसकी चपेट में अन्य तीन परिवारों के घर भी आ गए।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!