कैना गांव में विश्व कल्याण हेतु श्री रामाचार्य यज्ञ का भव्य आयोजन
आचार्य कन्हैया पाठक के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, गांव में भक्तिमय माहौल
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत के कैना ग्राम में विश्व कल्याण की कामना को लेकर श्री रामाचार्य यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का संचालन आचार्य कन्हैया पाठक के नेतृत्व में विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया।
यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आचार्य कन्हैया पाठक ने बताया कि इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना करना है।
इस अवसर पर जवाहर झा, रंजू देवी, अमित झा, श्यामा झा, सुभाष चंद्र झा उर्फ विदुर जी झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने यज्ञ में आहुति देकर समाज के सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया।






Total Users : 10084694
Views Today : 1724