Explore

Search

August 5, 2026 1:38 pm

रोसड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर पी न्यूज पर, PM और SP का निकाला ‘अर्थी जुलूस’

रोसड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर पी न्यूज पर, PM और SP का निकाला ‘अर्थी जुलूस’

​ बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर पी न्यूज पर देखिए ।बुधवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। रोसड़ा रेलवे गुमटी के पास स्थित गांधी चौक पर करीब 40 साल पुरानी बापू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में स्थानीय जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
​प्रशासन की ‘अर्थी’ निकाल जताया विरोध

​दोषियों की गिरफ्तारी न होने और पुलिस की सुस्ती से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक (SP) का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला। इस दौरान “प्रशासन मुर्दाबाद” और “बापू का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए गए।और अर्थी को अग्नि देव के हवाले कर काफी विरोध प्रदर्शन कर महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थापित करने और प्रतिमा को तोड़ने वाले को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग किया गया है बताते चले कि संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में इस प्रदर्शन कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा लोग भी शामिल थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!