Explore

Search

April 16, 2026 11:45 am

सिंघिया में भटकी मिली दो बच्चियां, ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस के हवाले

सिंघिया में भटकी मिली दो बच्चियां, ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस के हवाले

दरभंगा के किरातपुर गांव की बताई जा रही दोनों बच्चियां, पहचान सत्यापन में जुटी पुलिस

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआघाट मे दो भटकी हुई बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों की सजगता के कारण दोनों बच्चियों को किसी अनहोनी से बचाया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही निवासी लालू यादव समेत कई लोगो ने सबसे पहले दोनों बच्चियों को अकेले भटकते हुए देखा। स्थिति को गंभीर समझते हुए उन्होंने तुरंत सिंघिया पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अपने संरक्षण में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों बच्चियां दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के किरातपुर गांव की रहने वाली हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान और पते का पूर्ण सत्यापन नहीं हो पाया है।
फिलहाल सिंघिया थाना पुलिस दोनों बच्चियों के परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि बच्चियों की पहचान सुनिश्चित करने और उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना में तत्परता दिखाते हुए पुलिस को समय पर सूचना देकर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!